बाल कवितायेँ १ लहर लहर सागर लहराता इस धरती पर बड़े गर्व से लहर लहर सागर लहराता बने गंभीर हम ,हमको है सिखाता घुमड़ घुमड़कर बस ये कहना चाहता मन गहराई से हो गहरा नाता विशाल होने घमंड न इसको भाता बड़े प्रेम से सभी नदियों को ये अपनाता ग्राही से हमेशा बड़ा होता है दाता न कोई छोटा न कोई बड़ा हमको है सिखाता गहराई में रत्नो को है छुपाता गन रूपी रत्नो को हम उतारें जीवन में उफान उफनकर हमसे ये कहना चाहता लहर लहर सागर लहराता '''' ------------------------------ ----------- गुलाब काँटों में रहकर मुस्काता है विपत्ति में धैर्य रखना सिखाता गुलाब है अपनी खुशबु सामान रूप से लुटाता गुलाब है छोटी सी ज़िंदगी को अर्थमय बनता गुलाब है नीरस को सरस बनता गुलाब है ---------------------------------------------------------- बारिश कब तुम आओगी कितना हमें तडपाओगी सूरज कितना देहक रहा है पत्ता पत्ता झुलस रहा है ठंडी फुहारें बरसाओगी बारिश कब तुम आओगी अम्बर प्यासा ,प्यासी धरती कब इनकी भुझाओगी बारिश आओगी ------------------------------ ---------------------- छुक छुक च...
Posts
Showing posts from September, 2017