बाल कहानी १ - ची -ची
बाल कहानी १ - ची -ची एक था चूहा। नाम था उसका ची -ची। एक दिन वो सुबह की सैर को जा रहा था। उसे एक पेड़ के नीचे कुछ चमकीला सा दिखाई दिया। वो दौड़कर पहुंचा वहां देखा एक सुन्दर लाल कपडा था। जो बहुत चमक रहा था। तभी वो ख़ुशी से उछला और बोला -"अरे वाह कितना सुन्दर कपडा है। इसकी तो मैं टोपी सिलवाऊंगा। शादी में जाऊंगा। सेल्फी लूंगा। गरम -गरम रसगुले खाऊंगा। वाऊ कितना मज़ा आएगा। युम्मी -यम्मी !ऐसा सोचकर उसने लाल कपडे को उठाया और उलट -पुलटकर देखने लगा। टोपी सिलाने के लिए चाहिय एक दरजी। ची -ची चूहा गया दर्जी के पास। पैसे तो थे नहीं उसके पास। दर्जी ने उसकी टोपी सिलने को मना कर दिया- "जाओ पहले पैसे लेकर आओ ,ऐसे नहीं सिलूँगा। " चूहा बहुत दुखी हुआ। वो कुछ सोचने लगा। उसे एक तरकीब सूझी। वो फिर से दर्जी के पास गया और बोला -" पुलिस को बुलाऊंगा ,पिटाई करवाऊंगा नहीं तो टोपी सिल दो भैया ,वरना जेल भिजवाऊंगा " दर्जी डर जाता है। उसकी टोपी सिल देता है। टोपी पहनकर ची-ची चूहा बहुत खुश हुआ। उसने सोचा अगर इस टोपी में सितारे भी होते तो मजा आ जाता। चूहा गया सितारे लगवाने। पहले त...