Posts

Showing posts from December, 2018

एंटीक पीस

बड़े बुजुर्ग कहते हैं विधार्थी जीवन एक तपस्या होता है। मेरा विद्यार्थी जीवन भी एक तप एक साधना काल रहा है। पढ़ने का शौक बहुत था। बचपन में ही चाणक्यनीति ,योगनीति ,सत्यार्थ प्रकाश ,सुख-सागर आदि पढ़ डाले। घर पर धार्मिक माहौल था। आधयात्मिक व् धार्मिक किताबे बहुतायत उपलब्ध थी। 'सादा जीवन उच्च विचार 'यह वाक्य  मन पर ऐसा छप गया मेरी सादगी दुनिया की नज़र में हास का पात्र बन जाती। जिस उम्र में लड़कियों को सजने सवरने का शौक होना चाहिए उस समय मुझ पर वैराग्य व् योगनीति हावी थी। लड़कियों वाले शौक कभी रहे ही नहीं। परिस्तिथियों ने मुझे अंदर से कठोर बना दिया। शुरू से ही मैत्रयी पुष्पा ,ममता कालिया ,रंजना जायसवाल  के विचारो का प्रभाव पड़ा और कुछ सामाजिक कुरीतियों ने ,आस-पास के माहौल ने नारीवादी बना दिया। मैं पुरुषो के इस समाज में अपनी एक पहचान बनाना चाहती थी वो भी अपने दम पर। ज्वेलरी ,मेकअप ,सजना ,सवरना कभी अच्छा नहीं लगा। सब आज भी एंटीक पीस बोलते हैं मुझे। कहते हैं इसे तो संग्रहालय में होना चाहिए।  कहानी -कवितायेँ पढ़ने का शौक ऐसा था खेलने के स्थान पर कवितायेँ गाकर याद किया करती थी। नवी क्लास ...