Posts

Showing posts from July, 2018
कहानी -एहसास अनकहे प्यार का   भीड़ से खचाखच भरा नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन। कुछ महिलाएं , बच्चें बेंच के पास ही चादर बिछाकर हाथ पर पूरी आचार रखकर खा रहे हैं। बतिया  रहे हैं ,फेरी वाले अपना  अलाप रहें हैं। ..समोसा----समोसा --पानी --ठंडा पानी.. . .    कुछ     यात्री टिकिट खिड़की पर भीड़ का सामना कर रहे हैं। एक वृद्ध महिला सबसे पीछे खड़ी चिल्ला रही थी -"मुझे टिकिट पहले लेने दो ,मेरी गाड़ी छूट जाएगी। " लम्बी -पतली नेहा इस  भीड़ को देखकर सोचती है -" ऐसा लग रहा है सारे हिन्दुस्तान  ही सफर करना है। "बातूनी नेहा ,अल्हड़ मस्त बचपन मिश्रित जवानी। गजब का आकर्षण था उसकी आँखों में। कोई भी बिना प्रभावित हुए न रहता। देखने में सामान्य लेकिन चुंबकीय व्यक्तित्व से पूर्ण सादगी। उसकी मासूम बोलती आँखे ,नटखट हसी भोला बचपन एक कशिश पैदा करता।  दोपहर ३ बजे अप्रैल का उमस  मौसम ,पर दिल में गोवा जाने उमंग लिए नेहा ,राजधानी एक्सप्रेस में नेहा अपनी सीट पर पहुंचकर -"अरे आज तो पूरा डिब्बा खाली ,कोई नहीं आया। अरे वाह ...
Image
गीत -हम तुम  मानो या ना मानो  बहुत कुछ है  कहने को  आपके मन में भी  ये बात और है  तुम सुनना नहीं चाहते  ना अपने दिल की  ना मेरे दिल की  कुछ गलत हूँ मैं  तो कुछ गलत  तुम भी  साथ ना चले हम   ना चले तुम  रास्ता भी एक  मंजिल भी एक  तो क्यों ना चले  साथ -साथ  हम -तुम   तुम-  हम -तुम     हम -तुम  बोलो ना   ----------------------------------------------------------------------------- खूँटी  दीवार में लगी खूँटी  बड़ी उपयोगी होती है  ऑफिस जाते हुए  कार की चाबी तुरंत मिल जाती है   टंगी घड़ी याद दिलाती है  चलूंगी मै भी साथ     खूँटी पे टंगा पर्स इतराता है  मेनगेट की चाबी इठलाती है  सोचो एक दिन  ये सब यथा स्थान ना मिले   खूँटी पर  तो क्या हंगामा हो  जाना हो ऑफिस नौ बजे  और १२ बज जाये ...