भूल जाना उस समय मुझे
जब मै  तुम्हारी खुशियों के बीच आऊ
पर याद  रखना जब
तन्हाई आकर घेरे
मै मीठी यादो की मुस्कान
बन तुम्हारे होंठो पे सज जाऊ
जब जिंदगी की धुप तपाये तुम्हे
याद रखना उस वक़्त मुझे
तुम्हे शीतल करने को बारिश की बूंदे बन जाऊ
जब कोई साथ न दे अपना
जब टूटे कोई सपना
न दे दिखाई कोई राह
याद करना उस वक़्त मुझे
तुम्हारी हिम्मत , तुम्हारा सहारा बन जाऊ
तुम्हारी ख़ुशी ,तुम्हारी हसी बन जाऊ
जब विस्वास तुम्हारा डगमगाए
जब कोई मुस्किल पड़ जाये
याद करना उस वक़्त मुझे
तुम्हारा विश्वास , तुम्हारा साथ बन जाऊ
तुम्हारी जीत , तुम्हारी मंजिल बन जाऊ
भूल जाना उस समय मुझे
 जब मै तुम्हारी खुशियों के बीच आऊ ..........

Comments

Popular posts from this blog

पागलपन भी ज़रूरी है

kash aisa ho jaye