ऐ मेरे सहर ' बिजनौर '
तेरे बारे में दुनिया कुछ भी कहे
पर मेरे लिए तू खास है
तेरी गलियों में मेरा बीता
वो सुनहरे दिन , वो स्कुल की यादें
तेरे संग खेलकर बड़ी हुई
वक़्त के तुफानो को दोनों ने झेला
दुःख के झमेलों को , ख़ुशी के लम्हों को
बदलते रिस्तो को , नित नए परिवेर्तन को
दोनों ने साथ देखा हर समय
तुने मुझे नयी पहचान दी
एक नयी उड़ान दी
जिंदगी के कुछ खास लम्हे भी
जिए तेरी गोद में
कुछ यादे अनकही
कुछ खुस्बुए अनछुई
कुछ एहसास पहली बार जिए
कुछ सपने तेरे साथ बुने
कुछ बरसाते बड़ी खास रही
वो पहली छुआन प्यार की
वो मीठी बाते यार की
तेरे संग संग तो जाना मैंने
हर रंग जिंदगी का पहचाना मैंने
ऐ मेरे सेहर , मेरे हमसफ़र
तुझे है सलाम मेरा
मेरी यादो में अमर रहेगा नाम तेरा
Comments
Post a Comment