एक राजा की सुनो कहानी
एक थी उसकी प्यारी रानी
राजा को लगती भूख बहुत
रानी को आती नींद बहुत
रानी खाना बनाये केसे
राजा भूख भगाए केसे
एक दिन दोनों में हुई खूब लड़ाई
एक -दूजे पर की तानो की खूब चढाई
रानी थक कर रोने लगी
राजा थक कर सोने लगा
सुबह जब दोनों की आँख खुली
अपनी अपनी गलती का एहसास हुआ
दोनों ने अपनी गलती मानी
नहीं लड़ेंगे फिर कभी ,दोनों ने ठानी
ख़त्म हुई ये कहानी
गुस्सा न करो पी लो पानी
ये दुनिया है आनी -जानी
सबसे बोलो मीठी वाणी .............
Comments
Post a Comment