Saturday, February 9, 2019

नारी तुम केवल श्रद्धा हो

नारी तुम केवल श्रद्धा हो 
मार्ग अवरुद्ध उन्नति का लेकिन 
तुम दिखा सकती  हो सामर्थ्य अपनी 
यदि तुम्हे अवसर दिया जाये 
इतनी क्षमता इतना बल है 
नारी तू बहुत सबल है 
तेरी शक्ति को जग पहचानेगा 
हो चकित जय तेरी बोलेगा 
हर क्षेत्र में परचम तुझे लहराना है 
नारी शक्ति है आज ये दिखाना है 
जग को रास्ता देना ही होगा 
अपना आसमा तुझे लेना ही होगा 
प्रतिभा के लिए अवसर है ज़रूरी 
नारी को अधिकार देना होगा 
जब जब नारी को अधिकार मिले 
विकास व् उन्नति के फूल खिले 
रचा है सदैव नारी ने इतिहास 
बस निकाल दे अपने जीवन से 
एक शब्द 'काश ;... 

No comments:

Post a Comment